सिखों की पारम्परिक प्रार्थना से शुरू होगा परिणीति-राघव चड्ढा का सगाई समारोह

May 13 2023

सिखों की पारम्परिक प्रार्थना से शुरू होगा परिणीति-राघव चड्ढा का सगाई समारोह

नई दिल्ली। शनिवार 13 मई शाम 5 बजे हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनीतिक पार्टी आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की रस्म होगी। कार्यक्रम की शुरुआत सिखों के पवित्र सुखमनी साहिब के पाठ से शुरू होगी। इसके बाद अरदास (प्रार्थना) होगी। यह सगाई समारोह को पूरी तरह से निजी रखा गया है, जिसमें लगभग 150 मेहमानों के शामिल होने की सम्भावना है। इस सगाई समारोह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा अपनी बहिन के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आज सुबह दिल्ली पहुँच गई हैं। हालांकि उनके साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा दो दिन दिल्ली में ही रहेंगी। कल पिंकविला से बात करते हुए उनकी मां मधु चोपड़ा ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि परिणीति अब इंगेज होने जा रही हैं।

इस समारोह में फिल्म उद्योग से निर्माता निर्देशक करण जौहर और परिणीति की क्लोज फ्रेंड सानिया मिर्जा भी शामिल होंगी। सगाई समारोह की शुरूआत शाम 5 बजे होगी। शाम 6 बजे सगाई की रस्मों को पूरा किया जाएगा। सगाई समारोह पूरी तरह से बॉलीवुड थीम पर रखा गया है। इस अवसर पर राघव चड्ढा जहां डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगी।


परिणीति के भाइयों ने किया डिनर का अरेंजमेंट
सगाई समारोह में मेहमानों के लिए डिनर की भी व्यवस्था की गई है। फूड मेन्यू का अरेंजमेंट परिणीति के भाई सहज और शिवांग ने किया है। खाने की थाली में कबाब और विगन डिसेज देखने को मिल सकती है। चूंकि कार्यक्रम में बड़े-बड़े पॉलिटिशियन भी शिरकत कर रहे हैं, इसलिए खाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।