इन घरेलू उपायों को अपनाने से खोल सकते हैं बंद गला, दूर होती है खराश

Mar 03 2022

इन घरेलू उपायों को अपनाने से खोल सकते हैं बंद गला, दूर होती है खराश

इन दिनों जाती हुई सर्दी है, जो स्वास्थ्य के सबसे ज्यादा हानिकारक मानी जाती है। बदलते मौसम के कारण कई लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन बीमारियों को चिकित्सकों की भाषा में मौसमी बीमारियाँ कहा जाता है। मौसमी बीमारियों में सबसे ज्यादा परेशानी गले की बीमारी से होती है। अक्सर देखा गया है कि इस मौसम में कई लोगों को गले में जकडऩ की समस्या होने लगती हैं जो बेहद असहज स्थिति पैदा करती है। इस परेशानी में व्यक्ति को खाने-पीने में दिक्कत होने के साथ ही बोलने में भी रुकावट का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं तो नीचे बताए जा रहे घरेलू उपायों को अपनाकर आप इससे मुक्ति पा सकते हैं—
नमक के पानी से गरारे करना
गले की जकडऩ को दूर करने के लिए यह सबसे सरल और कारगर उपाय है। आप सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर उसके गरारे करें। साथ ही इस पानी से गले के आसपास सिंकाई भी की जा सकती है। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इससे आपको काफी जल्द जकडऩ से राहत मिल सकती है।

सेब का सिरका
आपने एक नाम सुना होगा सेब का सिरका और इसका इस्तेमाल भी कई बार किया होगा। खूबसूरती को बढ़ाने में एप्पल साइडर विनेगर बहुत काम आता है। मौसम में बदलाव होने से या ठंडी गरम चीजें खा लेने से गले में खराश होना एक आम समस्या है। एक सुखदायक प्रभाव देने से लेकर खराश वाले गले और खाँसी से लडऩे के लिए एप्पल साइडर विनेगर जादुई साबित होता है। आप शहद के साथ सेब का सिरका ले सकते हैं या फिर रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर पियें। या फिर गुनगुने पानी के साथ मिलाकर गरारे कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण गले की खराश से जल्दी आराम दिलाते हैं।

तुलसी का पानी
गले में जकडऩ होने पर आप तुलसी का पानी पी सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की चाय भी आपके लिए लाभकारी हो सकती है। तुलसी की चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें। इसमें 4-5 तुलसी की पत्तियां डाल दें। तुलसी की चाय का सेवन करने से गले की खराश, जकडऩ और दर्द दूर होता है।

हल्दी वाला दूध
गले की अकडऩ को दूर करने के लिए हल्दी भी आपके लिए प्रभावी उपाय है। रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में 1 चुटकी हल्दी और काली मिर्च मिलाकर लें। अब इस दूध को सोने से पहले पीएं। इससे गले की सूजन और जकडऩ से राहत मिलेगी।

बर्फ से गले की सिकाई
गले में जकडऩ महसूस होने पर गले की बर्फ से सिकाई करें। बर्फ की सिकाई करने से गले में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। साथ ही अगर आपके गले में सूजन की वजह से जकडऩ महसूस हो रही है, तो यह इस परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

शहद की चाय
शहद की चाय भी आपके लिए प्रभावी हो सकती है। शहद की चाय में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो गले की जकडऩ और सूजन को दूर करने में प्रभावी है। शहद की चाय बनाने के लिए एक कप पानी को अच्छे से उबाल लें। अब इसे कप में छानकर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पी जाएं। इससे भी आपको आराम मिलेगा।

इमली का पानी
इमली विटामिन सी से भरपूर होता है, जो गले में दर्द, खराश, अकडऩ और जकडऩ को दूर करने में प्रभावी होती है। इसके पानी को इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी में 1 इमली का टुकड़ा डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी से कुल्ली करें। ध्यान रखें कि इमली के पानी से सिर्फ कुल्ला करना है। इसका सेवन न करें। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।

आलेख में दिए गए उपाय जानकारी व मान्यताओं पर आधारित हैं। यदि आप इस प्रकार की बीमारी से ग्रसित हैं तो इन उपायों को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।