ससुरालियों के गेट के बाहर घंटों तक अपने बच्चे को लेकर बैठी रही विवाहिता, न्यायालय के निर्देश का ससुरालयों ने नहीं किया पालन

Nov 24 2021

ससुरालियों के गेट के बाहर घंटों तक अपने बच्चे को लेकर बैठी रही विवाहिता, न्यायालय के निर्देश का ससुरालयों ने नहीं किया पालन

रुड़की में एक विवाहिता व उसके बच्चे को न्यायालय के आदेश पर एक अधिकारी और कुछ पुलिस कर्मी उसकी ससुराल छोड़ने पहुंचे थे, लेकिन ससुराल वालों ने न्यायालय के निर्देश के बाद भी गेट नहीं खोला। जिसके चलते विवाहिता अपने छोटे बच्चे के साथ ससुरालयों के गेट के बाहर घंटों तक बैठी रही। वहीं अधिकारी व पुलिसकर्मी भी महिला के साथ वहां मौजूद रहे।

बाइट-- रूपा (पीड़ित विवाहिता)

बता दें कि अकबरपुर कालसो निवासी महेंद्र सिंह सैनी ने अपनी बेटी रूपा की शादी दिसंबर 2018 को रुड़की के देव एन्क्लेव निवासी सुमित सैनी पुत्र विनित सैनी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के करीब 6 माह बाद विवाहिता को उसके सुसराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद रिश्तेदारों में बैठकर आपस में कई बार सुलह भी कराई गई, लेकिन उसके बाद भी बात नहीं बनी। ससुरालियों का विवाहिता के प्रति व्यवहार नहीं बदला उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस बात से परेशान विवाहिता को उसके मायके वाले वापस अपने गांव ले गए, जिसके बाद महिला हेल्प लाइन में भी मामला चला लेकिन बात नहीं बन पाई, इसके बाद मामला न्यायालय में चला। न्यायालय ने 11 अक्टूबर को विवाहिता को ससुराल में रहने की इजाजत दे दी।

बाइट-- महेंद्र सिंह सैनी (रूपा के पिता)

न्यायालय के निर्देश पर सीडीपीओ जैनेंद्र और पुलिस कर्मी विवाहिता व उसके बच्चे को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे लेकिन ससुरालवालों ने गेट ही नहीं खोला। घंटों तक विवाहिता अपने बच्चे के साथ गेट पर बैठी रही। वहीं अधिकारी व पुलिस कर्मी भी वहां मौजूद रहे।

वहीं सीडीपीओ जैनेंद्र का कहना है कि मामले में न्यायालय को अवगत कराया जाएगा इसके बाद न्यायालय से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी।