शाबास रूड़की पुलिस... आपको इंडिया इमोशंस का सलूट

Nov 17 2021

शाबास रूड़की पुलिस... आपको इंडिया इमोशंस का सलूट

इंडिया इमोशंस, रुड़की। पुलिस वालों पर अकसर घटना के बाद पहुंचने का आरोप लगता है। हिन्दी फिल्मों में भी हमने देखा है कि फिल्म के क्लाइमेक्स में जब हीरो विलन और उसके साथी बदमाशों को मार देता है या घायल कर देता है, तब पुलिस हूटर बजाते हुए मौके पर पहुंचती है और घायल पड़े बदमाशों को गिरफ्तार करने लगती है। ...लेकिन उत्तराखण्ड की रूड़की पुलिस ने एक आपस में बुरी तरह मारपीट कर रहे एक दर्जन लोंगे के बीच पहुंच कर न केवल इस मसले को शांत करने का जोखिम उठाया बल्कि कानून हाथ में रहे बेखौफ लोगों पर लाठियां भांज कर उनके दिमाग भी ठिकाने लगाये। इंडिया इमोशंस उन दोनों चेतक पुलिस के खाकीधारी जवानों को सलूट करता है जिन्होंने घटना की जानकारी पाकर तत्काल समय रहते घटना स्थल पर पहुंकर कोई बड़ी वारदात नहीं होने दी। देखिये वीडियो-

्हमारे रूड़की संवाददाता के मुताबिक यह था घटनाक्रम: रूड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा मे मंगलवार शाम एक युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद जब दोनों पक्ष मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहो भी इनके बीच कहासुनी हो गई।

मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर बुरी तरह से टूट पड़े। मारपीट और गाली-गलौच चरम पर जाने लगा। ऐसे में सूचना पर पहुंची बाइक पुलिस ने दोनों को समझाने का पहले काफी प्रयास किया।

बावजूद इसके दोनों पक्ष नहीं माने और मारपीट-गाली गलौच करते रहे। ऐसे में दोनों पक्षों की अकल ठिकाने लगाने के लिए इतने आक्रोशित लोगों के बीच पुलिस के इन जवानों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इसके बाद जब हिंसा पर सवार लोग ठंडे पड़े तो उन्हे गिरफ्तार भी कर लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले के घटनाक्रम के मुताबिक, मंगलवार शाम ढंडेरा गांव में दो पक्षों के बीच युवती के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर मारपीट हो गई थी। मामला इतना बढ़ा गया था कि दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। यहां से जब वो मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौच शुरू हो गई।

इसके बाद मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्ष एक दूसरे की मानों जान लेने पर आमादा हो गये हों। इस मारपीट में कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पहुंची चेतक पुलिस ने दोनों पक्षों को पहले तो समझाने का प्रयास किया और बाद में बल प्रयोग करते हुए दोनों पक्षों के कई लोगो को दबोच लिया। पूरे मामले की रूड़की पुलिस जांच कर रही है।