सचिवालय महिला कर्मी से छेड़खानी के मामले में अनुसचिव इच्छाराम गिरफ्तार

Nov 11 2021

सचिवालय महिला कर्मी से छेड़खानी के मामले में अनुसचिव इच्छाराम गिरफ्तार
वीडियो वायरल: युवती की सीट पर आकर अश्लील हरकतें

india emotions, लखनऊ। सचिवालय में तैनात महिला संविदाकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। लिखा कि सचिवालय हो, सड़क हो या कोई स्थान यूपी में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं। सरकार के महिला सुरक्षा के दावे की यही असलियत है। दरअसल महिला सचिवालय कर्मी से छेड़छाड़ करने वाला अनुसचिव इच्छाराम यादव गुरुवार को 12 दिन के बाद गिरफ्तार हुआ है। पीड़िता ने कुछ दिन पहले खुद ही वीडियो जारी कर अनु सचिव इच्छाराम यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने 29 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

अल्पसंख्यक विभाग में संविदा पर तैनात हैं। पीड़िता ने कहा था कि इच्छाराम 2018 से लगातार छेड़छाड़ करता है। जब पूरी हद पार हो गई, तब पीड़िता ने आरोपी अनुसचिव का वीडियो बना लिया। वह उसे धमकी देकर उसका यौन शोषण करता था। वह उससे भागती लेकिन, वह उसकी सीट पर आकर अश्लील हरकतें करने लगता। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हुसैनगंज थाने में इसकी FIR दर्ज की थी।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अनुसचिव इच्‍छाराम यादव जबरन युवती को किस करता है। उसके बाद बार-बार उसके चेहरे, होठों और शरीर को हाथ लगा रहा है। युवती बार-बार उसका हाथ हटाती है और वह मुस्कुराकर बार-बार हाथ लगाता है। युवती का आरोप है कि अनुसचिव ने उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी थी। वह उसे धमकी देकर उसका जबरन यौन शोषण करता था।

वह उससे भागती लेकिन, वह उसकी सीट पर आकर अश्लील हरकतें करने लगता। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हुसैनगंज थाने में इसकी FIR दर्ज की थी। मगर, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अब जब वीडियो वायरल होने के 12 दिन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।