पालतू साँप को पप्पी की तरह चुमती है यह महिला, अपने साँप से है उसे प्यार

Oct 27 2021

पालतू साँप को पप्पी की तरह चुमती है यह महिला, अपने साँप से है उसे प्यार

भारत को साँपों का देश कहा जाता था। यहाँ अभी भी साँप का नाम सुनते और देखते ही आदमी अपने होश खो देता है। कहने वाले कहते हैं कि साँप की फुफकार से ही शरीर में सिरहन दौड़ जाती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने साँप को इस तरह चूम रही है जैसे घर के पालतू कुत्ते को चूमा जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर बहुत तेजी से शेयर किया जा रहा है। जो कोई इस वीडियो को देख रहा है वो हैरान हो रहा है।

सांप और महिला के इस चौंकाने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर ह्म्श4ड्डद्य_श्च4ह्लद्धशठ्ठह्य_ नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। सांप को एक महिला ऐसे किस करती हुई दिखाई दे रही, जैसे कि वह सांप नहीं, कोई पप्पी हो। इस दौरान सांप भी महिला पर हमला नहीं करता। कैप्शन में लिखा कि, ‘मैं अपने सांप से काफी प्यार करती हूं।’ यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट होने के बाद से अब तक हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। यह तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।