इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित कांग्रेस में शामिल, कभी डांसर सपना चौधरी की बाउंसर हुआ करती थीं

Oct 22 2021

इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित कांग्रेस में शामिल, कभी डांसर सपना चौधरी की बाउंसर हुआ करती थीं
पूनम पंडित ने प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

इंडिया इमोशंस, लखनऊ। इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित कांग्रेस में शामिल हो गई। बीते दस महीनों से तीन कृषि बिल के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में सक्रिय थी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की मौजूदगी में गुरुवार को पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पूनम पंडित ने कहा कि, बेटियों की आवाज बनने के लिए मैं प्रियंका गांधी की शुक्रगुजार हूं, मैं उनके साथ हूँँ। इस दौरान पूनम ने प्रियंका गांधी का नारा लगाया, कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूनम पंडित ने कहा, कि एक विचार धारा है, मैं इस विचारधारा से जुड़ना चाहती थी। यही कारण है कि मैंने कांग्रेस जॉइन की है। बेटियों की आवाज बनने के लिए मैं प्रियंका गांधी की शुक्रगुजार हूं। अब लड़ाई भाजपा और बेटी के बीच की लड़ाई है, प्रियंका गांधी देश की बेटी हैं। हाथरस की बेटी, लखीमपुर, बरेली और उन्नाव के हर बेटी की आवाज प्रियंका गांधी बनी है।

बता दें, बुलंदशहर के इस्माइलपुर निवासी पूनम ने बताया कि उनके पिता किसान थे। उनके निधन के बाद मां ने ही सब कुछ संभाला। पूनम का कहना है कि किसान परिवार की बेटी होने के नाते यह मेरा फर्ज है कि मैं किसानों के हक की लड़ाई में शामिल रहूं। उनकी आवाज को और बुलंद कर सकूं।

नेपाल में हुए रूरल यूथ गेम में 2018 शूटिंग रेस 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। पूनम तब घर चलाने के लिए नौकरी करती थीं। पूनम पंडित कभी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बाउंसर हुआ करती थीं। तीन कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आन्दोलन में सक्रिय रही। किसान आन्दोलन से पूनम शुर्खियोंं आई और अब कांग्रेस में शामिल होकर सियासी सफर की शुरुआत की है।