फीमेल डेडबॉडी से भी शारीरिक संबध बनाते रहे तालीबानी, भारत भाग आयी लड़की का दावा

Aug 23 2021

फीमेल डेडबॉडी से भी शारीरिक संबध बनाते रहे तालीबानी, भारत भाग आयी लड़की का दावा
(सांकेतिक फोटो)

इंडिया इमोशंस इंटरनेशनल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले ही अफगानिस्तान पर जबरन काबिज तालिबान की दरिंदगी दुनिया के सामने है। मौजूदा समय में खुद को बदल देने का तालीबान का दावा झूठा है। यह दावा वहां से इंडिया आयी एक महिला मुस्कान ने मीडिया से किया है। इस महिला ने कट्टरपंथियों को लेकर जो राज उगला है वह बेहद गंदा और चकित करने वाला है। इस महिला का आरोप है कि, वहशी तालिबानी लाशों के साथ भी संभोग करते हैं।

वह अफगानिस्तान के हर घर से एक लड़की पाने की मंशा रखते हैं। इस मुसकान नामक महिला ने नेटवर्क 18 से एक इंटरव्यू में कहा कि, तालिबान के खौफ की वजह से ही उसे अफगानिस्तान से भागना पड़ा। कहा कि, हमें काम पर न जाने के लिए यह कह कर धमकाया जाता था कि आपकी फैमिली खतरे में पड़ जाएगी। केवल एक चेतावनी के बाद ही न मानने पर वह उठा के ले जाते हैं। फिर सिर में गोली मार देते हैं।

असल में काबुल में पुलिस ड्यूटी पर तैनात रहीं मुस्कान के साथ काम करने वाली एक महिला के साथ जो हुआ उसे यादकर वह भयभीत हैं। उसने बताया कि, 20-25 दिन के बाद जब लाश मिली, तो पता चला कि, वे लाश के साथ भी सेक्स करते हैं। कोई इसकी कल्पना क्या कर सकता है?

मुस्कान के मुताबिक, तालिबानियों ने उनकी सहयोगी का अपहरण कर हैवानियत दिखायी और लाश फेमली वालों को सुपर्द करते हुए धमकाया कि अगर किसी ने पुलिस या सरकार के साथ काम किया तो उसके साथ भी यही बर्ताव किया जाएगा। मुस्कान का दावा है कि, वे चाहते हैं कि हमें हर फेमली से एक लड़की मिले या तो दो नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इतना ही नहीं वह 10-12 साल की कमउम्र लड़कियों भी उठा ले जाते हैं।