नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ नए भारत का प्रतिबिम्ब

Oct 01 2023

नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ नए भारत का प्रतिबिम्ब

India Emotions. लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं महिला जनप्रतिनिधियों की बैठक शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में महिला मोर्चा कीे प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रही।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ बनाकर महिलाओं का सम्मान बढाने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। बैठक में प्रदेश की सभी विधानसभाओं में ‘नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन‘ आयोजित किये जाने का भी निर्णय लिया गया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को हमेशा प्रोत्साहन दिया है। भाजपा पहली और अकेली ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर संगठन के उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ से महिलाओं को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा तथा महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाहन कर सकेगी। उन्होंने कहा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम उठाया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ इसी का परिणाम है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय है जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में बन रहे नए भारत का प्रतिबिम्ब है। आजादी के अमृतकाल में मोदी सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ के रूप में देश की महिलाओं को उपहार दिया है। उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के द्वारा विधानसभा से लेकर लोकसभा तक में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढेगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित किये जाने वाले सम्मेलनों के माध्यम से बताना है कि भाजपा ने देश की महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण को सदैव प्राथमिकता दी है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए कार्यो और चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा करनी है। बैठक को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने भी सम्बोधित किया।