सावधान: पत्नी से लड़ाई न करें, पत्नी पति की जुबान काट लेगी

Jan 28 2023

सावधान: पत्नी से लड़ाई न करें, पत्नी पति की जुबान काट लेगी

लखनऊ। पति अपने पत्नियों से सावधान रहें, उनसे लड़ाई झगड़ा और मारपीट न करें। अगर इस तरह की हरकतें पति करेंगे,तो पत्नियां मुंह जीभ (जुबान) काट सकती हैं। ताजा मामला ठाकुरगंज के राधाग्राम मुहल्ले का प्रकाश में आया है। यहां पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई, तो पत्नी ने पति की जुबान (जीभ) दांत से काट ली। जुबान कटने के बाद पति बेसुध हो कर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक महिला का विवाह पांच साल पहले तकिया में रहने वाले मुन्ना के साथ निकाह हुआ था। बताया जाता है कि मुन्ना मजदूरी करने काम करता है। एक साल पूर्व दोनों के बीच अनबन चल रहा है और अलग रह रहे हैं। इनके दो बच्चे मुन्ना के घर पर रहते हैं। सलमा और मुन्ना गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि एक साल पति के बीच विवाद चल रहा है। विवाद इतना बढ़ा दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सलमा ने मुन्ना की जुबान दांत से काट ली। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने बीच जबाव कर दोनों को अलग किया। घायल मुन्ना को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया। सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।