IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर दर्ज की जीत

Apr 12 2023

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर दर्ज की जीत

दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए हार का सिलसिला तोड़ा दिया है। मुंबई ने 20 ओवर की आखिरी गेंद पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 65 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया। टीम के लिए पीयूष चावला और जेसन बेहरनडॉर्फ ने 3-3 विकेट झटके।

इससे पहले मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टॉस जीतने के बाद रोहित ने कहा कि हमने पहले भी दो मैच में पहले बल्लेबाजी की थी लेकिन उसमें हम कुछ खास नहीं कर पाए। आज हम पहले गेंदबाजी कर के अपने बल्लेबाजों को एक मौका देना चाह रहे हैं। आज हमारी टीम में स्टब्स की जगह पर रायली मेरेडिथ खेल रहे हैं। जोफ्रा आर्चर आज के मैच में भी उपलब्ध नहीं हैं।

दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि हम भी पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करना चाहते थे। यह विकेट काफी सूखी हुई है। पिछले मैच में हमने जिस पिच पर खेला था, उससे यह बिल्कुल अलग है। आज हमारी टीम में खलील और रूसो नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर यश धुल और मुस्तफिजुर रहमान खेल रहे हैं। यश धुल को डेब्यू कैप मिला है।
दोंनो टीमें इस प्रकार हैं

दिल्ली कैपिटल्स

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ