दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकराए

Dec 19 2022

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकराए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।
सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया, "घने कोहरे कारण एक गाड़ी पलट गई थी जिससे लगभग 12 वाहन आपस में टकराए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रोड को क्लीयर कर दिया गया है।"