OMG: यहां पत्थर फेंकने से पता चलता है गर्भवती महिला के लड़का होगा या लड़की

May 24 2021

OMG: यहां पत्थर फेंकने से पता चलता है गर्भवती महिला के लड़का होगा या लड़की

आमतौर पर महिला के गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग का पता करने के लिए सोनोग्राफी सहारा लिया जाता है, मगर ये कानूनी रूप से अपराध है। आइए आज हम आपको एक ऐसी प्राचीन पहाड़ी के बारे में बताने जा रहे है जो गर्भ में पल रहे नवजात लड़का है या लड़की इस बारे में जानकारी देती है। बता दें कि झारखंड के लोहरदगा स्थित खुखरा गांव में यह पहाड़ी है।

वहां रहने वाले गांव के लोगों का कहना है कि बिना पैसे खर्च किए हम यह बात पता कर सकते हैं। यहां यह रिवाज 400 साल पहले नागवंशी राजाओं के शासन काल से चली आ रही है। गांव के बुर्जुग लोगों के अनुसार, इस पहाड़ी पर चांद के आकार की आकृति बनी हुई है, जो नवजात शिशु के लिंग के बारे में बताती है। बता दें कि इस पड़ाडी पर गर्भवती महिला एक निश्चित दूरी से पत्थर मारकर इस बात का पता लगा सकती है।

यदि गर्भवती महिला का पत्थर जाकर ठीक चंद्रमा के आकार में लगता है तो माना जाता है कि गर्भ में लड़का है और यदि वह पत्थर चंद्रमा के बाहर लगे तो माना जाता है कि गर्भ में पल रही नवजात लड़की है।