अनोखी शादी : 2 लड़कियों को हुआ 1 लड़के से प्यार, तीनों ने एकसाथ मंडप पर रचाई शादी
अक्सर अपनी शादी को लेकर सभी लोगों में उत्साह रहता है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह के फॉर्मूले अपनाते है। लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां प्यार का अजब ही किस्सा देखने को मिला।
यहां एक लड़के ने अपनी दो गर्लफ्रेंड से एक ही मंडप पर शादी रचाई और मजेदार बात यह है कि इससे लड़कियों को कोई ऐतराज नहीं है। वह तीनों खुशी से एक साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं।
बता दे कि ऐसा अनोखा प्यार चंदू नामक शख्स ने किया। 3 साल पहले युवक तोकापाल इलाके में बिजली के खंबे लगाने गया था। वहीं उसकी मुलाकात 21 साल की सुंदरी कश्यप से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। उनके रिलेशनशिप को करीब एक साल हो गए। तभी उनकी जिंदगी में एक टर्निंग प्वाइंट आया।
चंदू के गांव में एक शादी समारोह था। जिसमें उसकी मुलाकात 20 साल की हसीना बघेल से हुई। हसीना को चंदू में अपना फ्यूचर पार्टनर दिखने लगा। चंदू भी उसके साथ सहज हो गया। हालांकि चंदू ने हसीना को उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया।
हसीना को इससे कोई ऐतराज नहीं हुआ। चंदू अपनी पहली गर्लफ्रेंड को धोखा नहीं देना चाहता था इसलिए उसने सुंदरी और हसीना की मुलाकात कराई और पूरा मामला बताया। चौकाने वाली बात ये है कि दोनों लड़कियों को इस बात से कोई नाराजगी नहीं थी। वो चंदू के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती थीं। इसलिए दोनों युवक के घर शादी से पहले ही रहने पहुंच गईं। हालांकि गांव वालों के विरोध के चलते उन्होंने समाज के सामने शादी कर ली। गांव वालों ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की कामना की।
हसीना को इससे कोई ऐतराज नहीं हुआ। चंदू अपनी पहली गर्लफ्रेंड को धोखा नहीं देना चाहता था इसलिए उसने सुंदरी और हसीना की मुलाकात कराई और पूरा मामला बताया। चौकाने वाली बात ये है कि दोनों लड़कियों को इस बात से कोई नाराजगी नहीं थी।
वो चंदू के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती थीं। इसलिए दोनों युवक के घर शादी से पहले ही रहने पहुंच गईं। हालांकि गांव वालों के विरोध के चलते उन्होंने समाज के सामने शादी कर ली। गांव वालों ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की कामना की।