लहसुन के इन उपायों से बदल सकती है किस्मत, ज्योतिषीय रूप से भी बहुत महत्व

Apr 10 2023

लहसुन के इन उपायों से बदल सकती है किस्मत, ज्योतिषीय रूप से भी बहुत महत्व

रात-दिन की कड़ी मेहनत के बावजूद कई लोगों को वो नहीं मिल पाता है जिसका वे हकदार होते हैं। निराशा में व्यक्ति अपनी किस्मत को दोष देने लगता है। ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनको आजमाने से व्यक्ति अपनी सोई हुई किस्मत को जगा सकता है और मेहनत के बल पर वो मुकाम हासिल कर सकता है जिसकी उसे चाह होती है। ऐसे में लहसुन का बहुत महत्व है। लहसुन का रसोई में बहुत इस्तेमाल किया जाता है। यह भोजन को अलग अंदाज में स्वाद से भरपूर करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह लहसुन ज्योतिषीय रूप से भी बहुत महत्व वाला होता हैं और इससे जुड़े उपाय जीवन में सकारात्मकता लाते हुए सोए हुए भाग्य को जगाने का काम करते हैं। लहसुन से कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं जो जीवन को दुखों को दूर करने का काम कर सकते हैं। आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों को लहसुन के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर—

घर की छत पर रखें
सुख-शांति के लिए भी लहसुन का टोटका खास है। इसके लिए शनिवार के दिन एक डंडी में लहसुन की सात कलियों को फंसाकर घर के आंगन या छत पर रख दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है। साथ ही धन की समस्या का भी समाधान निकलता है।

पर्स में रखें एक कली
वास्तु शास्त्र के अनुसार लहसुन न सिर्फ नजरदोष दूर करने के लिए कारगर है। बल्कि इसका टोटका आपको मालामाल भी बना सकता है। इसके लिए आपको अपने पर्स में लहसुन की एक कली रखनी होगी। ये उपाय आपको शनिवार के दिन करना होगा। इससे जेब हमेशा रुपयों से भरी रहेगी।

तकिये के नीचे रखकर सोयें
जिन लोगों को रात में डरावने सपने आते हैं उन्हें रात को सोते समय अपने तकिये के नीचे लहसुन की दो या तीन कलियां रखनी चाहिए। अब सुबह उठकर इन लहसुन को किसी चौराहे में फेंक दें। इससे समस्या दूर हो जाएगी।

नजरदोष दूर करने के लिए
यदि बच्चे बराबर बीमार हो रहे हैं, तो 7 लहसुन को उनके शरीर से उतारकर 5 लाल साबूत मिर्च के साथ जला दें। इससे नजरदोष से छुटकारा मिलेगा और बीमारी जल्द दूर होगी।

गल्ले/तिजोरी में रखें एक कली
यदि आपके हाथ में पैसे टिकते नहीं हैं तो इसके लिए घर-दुकान में जो भी तिजोरी रखी हो, उसमें एक लहसुन को कपड़े में लपेटकर रख दें। इससे धन टिका रहेगा।

दुकान के मुख्य द्वार पर लाल कपड़े में बांधे 5 कलियाँ
बिजनेस में आ रही आर्थिक परेशानियों के लिए लहसुन का टोटका खास है। शनिवार के दिन दुकान या फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर 5 पांच लहसुन की कलियों को किसी लाल कपड़े में बांधकर लटका दें। इस टोटके से व्यापार में आ रही आर्थिक बाधा दूर होती है।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।