वर्ष की आखिरी अमावस्या आज, राशि अनुसार करें दान

Dec 23 2022

वर्ष की आखिरी अमावस्या आज, राशि अनुसार करें दान

वर्ष 2022 की आखिरी अमावस्या पौष महीने की 23 दिसंबर को है। इस दिन पौष मास का कृष्ण पक्ष खत्म हो जाएगा। शनिवार से पौष शुक्ल पक्ष शुरू होगा। अमावस्या के स्वामी पितर माने गए हैं। अमावस्या पर पूजा-पाठ, पितरों के लिए धूप-ध्यान, पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। इस अमावस्या पर सितारों का विशेष संयोग भी बन रहा है। वहीं पौष मास के दौरान सूर्यदेव की उपासना भी खासतौर से की जाती है। इसलिए पौष महीने की अमावस्या पर उगते हुए सूरज को जल चढ़ाने की परंपरा है। पौष अमावस्या पर सुबह जल्दी तांबे के बर्तन में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल रंग के फूल डालकर सूर्य देव को अघ्र्य देना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ का पूजन करना चाहिए और तुलसी के पौधे की परिक्रमा करनी चाहिए। साथ ही, इस तिथि पर किए गए दान का अक्षय पुण्य मिलता है।

23 दिसंबर, शुक्रवार को मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग बनेगा। वहीं, धनु राशि में चतुग्र्रही योग बनेगा। इस राशि में सूर्य, चंद्र, बुध और शुक्र रहेंगे। जिससे बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण नाम के दो शुभ योग बनेंगे। साथ ही गुरु और शनि भी खुद की राशियों में रहेंगे। सितारों की ये स्थिति किए गए शुभ कामों का पुण्य फल कई गुना बढ़ा देगी। ज्योतिष शास्त्र के संहिता स्कंध के मुताबिक, शुभ दिनों में पडऩे वाली अमावस्या शुभ फल देने वाली होती है। इसलिए शुक्रवार को अमावस्या होने से ये दिन सिद्धि देने वाला माना गया है। शुक्रवार को पडऩे वाली इस अमावस्या पर पितरों की विशेष पूजा की जाए तो परिवार के रोग, शोक और दोष खत्म हो जाते हैं।

पौष अमावस्या पर जरूरतमंद लोगों को धन, अनाज, जूते-चप्पल, खाना, कपड़े, घर की जरूरत की चीजें दान कर सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों से संबंधित दोष हैं, उन्हें अमावस्या पर राशि अनुसार दान करना चाहिए।
आइए डालते हैं एक नजर उन चीजों पर जो आप अपनी राशि अनुसार दान कर सकते हैं—

मेष
मेष राशि के लोग शिवलिंग पर लाल फूल और गुलाल चढ़ाएं। इन लोगों को मच्छरदानी, तिल का दान करना चाहिए।

वृष
वृष राशि के लोगों को शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाना चाहिए। बिल्व पत्र अर्पित करें। बच्चों को गर्म कपड़ों का दान करें। इसके अतिरिक्त हो सके तो गेहूं, चावल, मक्का, ज्वार आदि चीजों का दान करें।

मिथुन
मिथुन राशि के लोग गणेश को दूर्वा अर्पित करें। इस राशि के लोग हरे मूंग, काला कंबल और तिल के लड्डू दान करें।

कर्क
कर्क राशि वालों को अमावस्या पर चंद्रदेव की पूजा करनी चाहिए। दान के तौर पर इन्हें साबूदाना और शहद का दान करना चाहिए।

सिंह
इस राशि के लोगों को सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही इन्हें घी, चने की दाल और गुड़ का दान करना चाहिए। हो सकते तो इन्हें काली गाय को चने की दाल व गुड़ खिलाना चाहिए।

कन्या
इस राशि के स्वामियों को शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा और दूर्वा चढ़ाकर शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए।

तुला
इस राशि के स्वामियों को शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना चाहिए। तिल-गुड़, तिल का तेल और चावल का दान करें।

वृश्चिक
मन और श्रद्धा से इस राशि वालों को शिवजी की पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग पर लाल फूल और लाल गुलाल चढ़ाएं। मूंग की दाल, दूध, दही और तिल से बनी मिठाई का दान जरूर करें।

धनु
इस राशि के लोग शिवलिंग पर पीले फूल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं। गायों की देखभाल करें। किसी गोशाला में गायों के लिए धन, हरी घास और अनाज का दान करें।

मकर
मकर राशि के लोग शनि देव को तिल चढ़ाएं। उड़द की दाल, सरसों तेल और राई का दान करें।

कुंभ
ये लोग हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। काले तिल और तेल का दान करें।

मीन
मीन राशि के लोग पौष अमावस्या पर शिव जी का अभिषेक करें। ये लोग गेहूं, कंबल, गुड़, चने की दाल का दान करें।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।